फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रामझूला पुल के पास गंगा में बहा हरियाणा का पयर्टक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Sat, 12 Aug 2023 05:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

एसडीआरएफ टीम को एक व्यक्ति के रामझूला पुल के पास गंगा नदी में बहने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति के साथियों द्वारा पता चला की वह सब हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आए थे। उनका एक साथी गंगा नदी में नहाते समय अनियंत्रित होकर बह गया। 
विज्ञापन
ऋषिकेश में गंगा में बहा व्यक्ति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश रामझूला पुल के पास एक व्यक्ति गंगा नदी में बह गया। एसडीआरएफ ने व्यक्ति की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। उधर दूसरी तरफ भीमगोड़ा बैराज के  गेट टूटने के मामले में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन और एसडीओ शिवकुमार कौशिक पर गाज गिरी है।

विज्ञापन


शनिवार को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा एसडीआरएफ टीम को एक व्यक्ति के रामझूला पुल के पास गंगा नदी में बहने की सूचना दी गई, जिसके बाद टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति के साथियों द्वारा पता चला की वह सब हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आए थे। उनका एक साथी अरविंद शर्मा (32) गंगा नदी में नहाते समय अनियंत्रित होकर बह गया। 

उधर हरिद्वार में भीमगोड़ा बैराज के  गेट टूटने के मामले में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन और एसडीओ शिवकुमार कौशिक पर गाज गिरी है। दोनों अधिकारियों को निलंबित कर लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। 
विज्ञापन


घटना की जांच के आदेश
16 जुलाई को गंगा का जल स्तर बढ़ने के दौरान बैराज का गेट टूट था। प्रभु अभियंता ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग मेरठ को घटना की जांच के आदेश दिए थे। अधीक्षण अभियंता मेरठ मामले की जांच कर रहे थे। जांच में एसडीओ शिवकुमार कौशिक को लापरवाही, घटना की सही जानकारी न देना और अधिकारियों और अधीनस्थों से उचित व्यवहार न करने का दोषी पाया गया है।

ये भी पढ़ें...Gaurikund Landslide: भूस्खलन हादसे में लापता दो लोगों के शव और बरामद, 16 की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी
विज्ञापन


वहीं मामले में अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन  भी लापरवाही, मामले को सही तरीके से न संभालने और मामले में सही निर्णय न लेने के दोषी पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रमुख अभियंता ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर लखनऊ कार्यालय से अटैच कर दिया है। सिंचाई विभाग के एसडीओ अनिल कुमार को चार्ज सौंपा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें