एक स्टेट हाईवे समेत 51 सड़कें बंद
प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रूक रूककर हो रही बारिश के साथ सड़कों के बंद होने का सिलसिला भी जारी है। बुधवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे 51 सड़कें बंद हो गईं।
लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि बुधवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश एक स्टेट हाईवे, एक मुख्य जिला मार्ग, 20 ग्रामीण सड़कें और पीएमजीएसवाई की 29 सड़कें बंद हैं। बुधवार को सड़कों को खोलने के काम में 42 जेसीबी मशीनों को लगाया गया।