फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम, आज पांच जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस दिन पहुंचेगा मानसून

Mon, 19 Jun 2023 01:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Monsoon Rainfall News: इस बार मानसून पांच दिन की देरी से 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। इससे पहले 21 और 22 जून को प्री मानसून की अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून आने से पहले उत्तराखंड में होने वाली बारिश से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी। जबकि, पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना होगा। मौसम विभाग ने 22 जून तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से तीव्र बौछारें और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि आज (सोमवार) पांच जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून पांच दिन की देरी से 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। इससे पहले 21 और 22 जून को प्री मानसून की अच्छी बारिश होगी। हालांकि, इससे पहले भी पर्वतीय जिलों में बारिश और झोंकेदार हवाएं चलेंगी।

Haridwar: गंगा के बीच टापू पर फंसे यूपी के चार यात्रियों के लिए देवदूत बनी पुलिस, ऐसे बचाई जिंदगी
विज्ञापन


इससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 19 जून को हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा बिजली चमकने के साथ 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।

विज्ञापन

बिपरजोय का उत्तराखंड पर नहीं दिखेगा असर

चक्रवाती तूफान बिपरजोय का उत्तराखंड में असर देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि, राजस्थान के बाद तूफान की गति पर कमी आने के बाद उत्तराखंड में प्री-मानसून की बारिश के आंकड़े ज्यादा दर्ज किए जा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बिपरजोय का कोई खास असर प्रदेश में देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें