इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। हिदायत जारी करते हुए कहा, 23 जनवरी को भारी बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में सड़कें बंद हो सकती है। ऐसे में अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचने की हिदायत दी गई है।
इसके अलावा बिजली आपूर्ति भी बाधित हो सकती है। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था पहले से करने की सलाह दी गई है। बुधवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से सुबह-शाम ठंड परेशान कर सकती है।