फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 101 रास्ते खुले पर 187 सड़कें अभी भी बंद

Thu, 11 Sep 2025 08:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में मौसम अभी राहत देने वाला नहीं है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत समेत कई जिलाें में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के सभी पर्वतीय जिलाें में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से इन जिलों में गरज के साथ बारिश की हल्की बौछार पड़ने का अनुमान जताया गया है। उधर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत समेत कई जिलाें में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मौसम खुलने के बाद दून के तापमान में भी बढ़ोत्तरी की गई है। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया है। आज भी इतना तामपान रहने की संभावना है।

प्रदेश में 101 रास्ते खुले पर 187 सड़कें अभी भी बंद

बारिश, भूस्खलन के चलते प्रदेश में बंद 288 सड़कों में से बुधवार तक 101 को ही खाेला जा सका है। अभी भी प्रदेश में 187 मार्ग बंद हैं। इसमें टिहरी में 20, चमोली 31, रुद्रप्रयाग 23, पौड़ी 18, उत्तरकाशी 22, देहरादून 14, हरिद्वार एक, पिथौरागढ़ 22, अल्मोड़ा 23, बागेश्वर सात और नैनीताल में छह सड़क बंद है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, इन छह प्रस्तावों को मिली मंजूरी
विज्ञापन


चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कोई भी सड़क बंद नहीं है। बंद मार्गों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने विभिन्न मार्गाें पर 671 जेसीबी को बंद मार्गों को खोलने के लिए तैनात किया हुआ है।

संबंधित वीडियो-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें