फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

Thu, 01 May 2025 10:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। देहरादून समेत चार जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Nainital: चार दशक बाद नैनीताल में उपजे सांप्रदायिक तनाव के हालात, सड़क पर ही बदला लेने के लिए आमादा हो गई भीड़
विज्ञापन


ऐसा ही हाल प्रदेश के अधिकतर जिले में कल (शुक्रवार) भी रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखा जाएगा। यही वजह है कि प्रदेश के पर्वतीय व मैदानी जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो चार मई तक प्रदेशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें