फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आने वाले इन दो दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Fri, 06 Feb 2026 07:52 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

प्रदेश में आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम खुलने लगा है। धूप खिलने से जहां पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिल रही है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी का अहसास होने लगा है। ऐसा ही हाल बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 9.0 के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। शुक्रवार के मौसम की बात करें तो देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह, पौड़ी, नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।


ये भी  पढ़ें...Dehradun: प्रदेश के 452 मदरसों के हजारों बच्चे जुड़ेंगे शिक्षा की मुख्यधारा से, लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो सात और आठ फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद नौ और दस फरवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें