फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar Weather News: पर्वतीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश जारी, नदियां उफान पर, हाईवे पर यातायात बाधित

Tue, 18 Aug 2026 12:02 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार/दुगड्डा।

सार

भारी बारिश से लोगों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन
नदियां उफान पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती रात से पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है। निरंतर हो रही बारिश से सिलगाड़ व लंगूरगाड़ नदियों का जलस्तर खतरे की स्थिति में पहुंच गया है। सरुडा़ गांव में पंचायत घर, व खोह नदी के तट पर बने आशियानों को खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


लंगूरगाड़ नदी से सुभाष बाजार वार्ड का कंडवाल मोहल्ला भी नदी के प्रवाह से खतरे में है। पुलिस प्रशासन की ओर से निगरानी रखी जा रही है। एन एच 534 में कई जगह भूस्खलन होने से यातायात आवाजाही ठप हो गई है। रपटे में भी जलस्तर बढ़ने से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। 

राज्य में दो राज्यमार्ग समेत 91 सड़कें बंद

राज्य में भूस्खलन समेत अन्य कारणों के चलते दो राज्यमार्ग समेत 91 सड़के बंद है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर 12, चमोली 15 और चंपावत में एक मार्ग बंद है।

ये भी पढे़ं...Roorkee: ज्वैलरी और खिलौने की दुकानों में लगी भीषण आग, साबिर पाक के सालाना उर्स के बीच मची अफरातफरी

विज्ञापन


देहरादून सात, नैनीताल 12, पौड़ी पांच, पिथौरागढ़ 11, रुद्रप्रयाग सात, टिहरी और उत्तरकाशी में आठ-आठ मार्ग बंद है। वहीं, बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है। उत्तरकाशी में सोमवार को दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान 2.65 मीटर नीचे था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें