फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, इन दो जिलों में घने कोहरे के आसार, जानें पूरा हाल

Tue, 31 Dec 2024 10:09 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से रात के समय ठंड का ज्यादा परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम ( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन से प्रदेश भर में मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली। उधर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (मंगलवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से रात के समय ठंड का ज्यादा परेशान कर सकती है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठंड से थोड़ा राहत मिलेगी। लेकिन पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 21.1 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें...New Year Celebration: नववर्ष के जश्न के लिए हिमाचल-उत्तराखंड तैयार, उमड़े सैलानी; आज शाम DJ की धुन पर झूमेंगे

विज्ञापन


जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री अधिक के साथ 9.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान दिन में पांच डिग्री से कमी के साथ 15.5 और न्यूनतम आठ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 13 डिग्री दर्ज किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदलने पैटर्न के चलते तापमान में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें