फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड...जानिए मौसम विभाग की क्या है भविष्यवाणी

Wed, 25 Dec 2024 03:50 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 25 और 26 दिसंबर को प्रदेश में पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भर में आज और कल पाला गिरने और शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 25 और 26 दिसंबर को प्रदेश में पाला गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहेगा।

बीते रोज पर्वतीय जिलों में हुई बारिश-बर्फबारी के चलते मंगलवार को भी दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी और शीतलहर के चलने से दिन भर ठंड रही।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Snowfall:  क्रिसमस बना यादगार...एक दिन पहले ही औली में जमकर बर्फबारी, उमड़ पड़े पर्यटक, देखें ये खूबसूरत नजारा

तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की गिरावट के साथ 18.6 डिग्री रहा। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें