फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: हल्की बारिश की संभावना...यहां करेगी गर्मी परेशान, 25 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Tue, 22 Apr 2025 10:40 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पहाड़ों में बारिश की संभावना है तो वहीं कुछ जिलों में गर्मी परेशान करेगी। 
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आज (मंगलवार) हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेशभर में मौसम शुष्क होने से गर्मी परेशान कर सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।



विकासनगर: गर्मी पकड़ रही रफ्तार, अधिक तापमान बढ़ा रहा परेशानी
गर्मी का मौसम अब रफ्तार पकड़ रहा है। दिन प्रतिदिन बढ़ रहा तापमान आम जनजीवन को भी प्रभावित कर रहा है। उधर, बार-बार आसमान पर बादल छाने व वातावरण में हवा का असर कम हो जाने से उमस लोगों को परेशान कर रही है। पिछले कई दिनों से दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


सोमवार को तापमान ने 37 डिग्री तक छलांग लगाई। बढ़े हुए तापमान का असर विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई के बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। दिन के 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक बाजार भीड़ से खाली हो रहे हैं। ऐसी ही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आइस रिंक में बर्फ जमाने यूएसए से पहुंचे विशेषज्ञ, 13 साल से है बंद पड़ा, अब होगा गुलजार
विज्ञापन


लोग आवश्यक कार्य के लिए ही अपने घरों से निकल रहे हैं। उधर दिन के समय बार-बार आसमान पर बादल छाने व हवा की गति बेहद कम हो जाने से वातावरण में उमस बढ़ रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एके शर्मा ने बताया कि अभी आने वाले दिनों में तापमान व उमस बढ़ने की संभावना मौसम विभाग के माध्यम से जताई जा रही है। जिससे स्पष्ट है कि अभी लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें