फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: हिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी के बीच SDRF को अलर्ट रहने के निर्देश, अगले सात दिन भारी

Mon, 24 Apr 2023 12:55 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

केदारनाथ धाम में अगले छह से सात दिन तक बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके लिए रुद्रप्रयाग पुलिस को जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। बर्फबारी के संबंध में सोशल मीडिया, न्यूज चैनलों, समाचार पत्रों से प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
हिमस्खलन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले कुछ दिनों में हिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी के चलते डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। एसडीआरएफ और इमरजेंसी सेवाओं को सतर्क रखते हुए पुलिस को अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। इस संबंध में डीजीपी ने आईजी गढ़वाल और जिला पुलिस कप्तानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि केदारनाथ धाम में अगले छह से सात दिन तक बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके लिए रुद्रप्रयाग पुलिस को जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। बर्फबारी के संबंध में सोशल मीडिया, न्यूज चैनलों, समाचार पत्रों से प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया है। कहा गया है कि उन्हें सलाह दी जाए कि मौसम साफ होने पर ही यात्रा शुरू करें।

ये भी पढ़ें...Badrinath Yatra 2023: यात्रा को बचे अब सिर्फ दो दिन, बेहद तंग हालत में हाईवे, आस्था पथ की देखें ये तस्वीरें

वहीं, डिफेंस जियो इन्फॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च एस्टेबलिशमेंट (डीजीआरई) चंडीगढ़ ने उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। ऐसे में पुलिस बल, एसडीआरफ, फायर सर्विस, आपदा राहत कार्य में प्रशिक्षित कर्मचारियों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि एसडीआरएफ और अन्य आपदा राहत वाले विभागों की टीमों को ऐसे स्थानों पर पहले से ही नियुक्त कर दिया जाए, जहां आपदा की आशंका अधिक रहती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें