फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand:बारिश-बर्फबारी से 20 छोटे-बड़े मार्ग बंद, उत्तकाशी में फंसे वाहनों व लोगों को सुरक्षित निकाला

Sat, 24 Jan 2026 06:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण प्रदेशभर में जनजीवन प्रभावित हुआ है।उत्तरकाशी जिले में बर्फबारी और मलबा आने से कई स्थानों पर वाहन फंस गए थे। फंसे हुए वाहनों और लोगों को सुरक्षित निकालकर उनके गंतव्य की ओर भेजा गया है। मार्गों को खोलने का कार्य लगातार जारी है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में फंसे लोगों को निकाला गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को हुई बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में 20 छोटे-बड़े मार्ग बंद हो गए हैं। इनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग, छह राज्यमार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग और एक अन्य जिलामार्ग समेत 10 अन्य मार्ग शामिल हैं। इन मार्गाें को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून जिले में सबसे अधिक मार्ग बंद हैं।

विज्ञापन


इनमें दो राज्यमार्ग, एक-एक मुख्य जिला मार्ग और एक अन्य जिला मार्ग और चार ग्रामीण मार्ग हैं। उत्तरकाशी जिले में दो एनएच, दो राज्यमार्ग और तीन ग्रामीण मार्ग समेत सात सड़क बंद हैं। इनमें ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 134 राड़ीटाप से औरछाबैंड तक और ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 में गंगनानी से आगे बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हैं। चमोली जिले में जोशीमठ-औली और पौड़ी में एक राज्यमार्ग बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद है। पिथौरागढ़ जिले में तीन मार्ग बंद हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी के कारण फंसे वाहनों व लोगों को सुरक्षित निकाला गया

उत्तरकाशी जिले के विभिन्न मोटर मार्गों पर बर्फबारी और मलबा आने से फंसे वाहनों व लोगों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित निकालकर उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। उत्तरकाशी–लम्बगांव मोटर मार्ग के चौरंगी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे लोगों को जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाला गया। पहले 14 लोगों को और फिर आठ महिला व बच्चों को मैगी प्वाइंट तक पहुंचाया गया। चौरंगी खाल में पूर्ति विभाग द्वारा सभी को भोजन भी कराया गया। बनचौरा–दिवारी खोल और पत्थर खोल के बीच फंसे एक वाहन से तीन लोगों को सुरक्षित निकालकर पत्थर खोल वन विभाग चौकी पहुंचाया गया। पुरोला–मोरी मोटर मार्ग के जरमोला धार में फंसी करीब 200 लोगों की गाड़ियों को सुरक्षित निकाल दिया गया, केवल एक टेंपो ट्रेवल्स वहीं खड़ा है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगुण के पास मलबा आने से फंसे वाहनों को भी सुरक्षित निकालकर मार्ग सुचारु किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें