फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, बागेश्वर में हुई ओलावृष्टि

Wed, 17 May 2023 07:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather News Update: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम बदलेगा। दोपहर बाद बागेश्वर में मौसम बदला और ओलावृष्टि हुई।वहीं, विभाग ने पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा गर्जना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से जान-माल को हानि होने की भी संभावना जताई गई है।

Weather: 23 सालों में पहली बार उत्तराखंड में जनवरी-फरवरी में नहीं हुई बर्फबारी, ऐसे बदल रहा मौसम का पैटर्न
विज्ञापन


जबकि, 18 मई को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने लोगों को गर्जना के दौरान बिजली से संचालन उपकरणों से दूर रहने और कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन

मौसम की सटीक जानकारी के बाद ही करें यात्रा
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ब्रिकम सिंह ने उत्तराखंड चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सुझाव देते हुए कहा कि यात्रा पर आने से पहले मौसम की सटीक जानकारी लें। केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर मौसम की जानकारी प्रत्येक दिन साझा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें