फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे बारिश-बर्फबारी से मिलेगी राहत, कोहरा छाए रहने के आसार

Tue, 31 Jan 2023 12:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update Today: अगले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के चलते फिलहाल बारिश, बर्फबारी और ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। इससे तापमान में जबरदस्त गिरावट आई और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


Snowfall: बदरीनाथ-केदारनाथ में जमकर बर्फबारी, पांच फीट नई बर्फ जमी, दिखा खूबसूरत नजारा, तस्वीरें

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के चलते फिलहाल बारिश, बर्फबारी और ठंड से राहत मिलेगी। राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, हरिद्वार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन


Snowfall In Auli: औली में भारी बर्फबारी के बीच जमकर झूमे पर्यटक, खूब की मौज-मस्ती, देखें तस्वीरें

कहां-कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिक 57 मिलीमीटर बारिश उत्तरकाशी के मोरी में रिकॉर्ड की गई। कोटी में 48.5, पुरोला में 43.5, बड़कोट में 40.5, चकराता में 40.2, त्यूनी में 43.6, नागौन में 37, मसूरी में 29.4, देहरादून में 28, उत्तरकाशी में 26.6, चिन्यालीसौड़ में 25.5, हरिपुर में 22.8, धनोल्टी में 22, और चंबा में 21 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा नैनीताल में 17.5, कौसानी में 13.5, थैलीसैंण बेतालघाट में 19.5, चौखुटिया में 21, कीर्ति नगर पौड़ी में 12 और काशीपुर में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं, भारी हिमपात के चलते जोशीमठ-औली मोटरमार्ग और चमोली-कुंड राजमार्ग बाधित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें