कोटद्वार में बही कार
सुबह कोटद्वार भाबर में एक उफनाए गदेरे (बड़ा नाला) में कार बह गई। इस दौरान चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि नदी में बहाव तेज होने पर लोगों ने चालक को आगे जाने से रोका पर वह नहीं रुका और जबरन नदी पार करने लगा। इस दौरान कार गदेरे में काफी दूर तक बह गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी
प्रदेशभर में मंगलवार से अगले तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें...Chamba Landslide: भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का होगा भू-वैज्ञानिक सर्वे, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहा, इन तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है।