फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: आज सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Sun, 11 Jun 2023 07:54 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

उत्तराखंड में इस साल पांच दिन देरी से मानसून आएगा। बिक्रम सिंह ने बताया कि इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से प्रवेश किया है। सामान्य रफ्तार से मानसून आएगा तो उत्तराखंड में 20 से 25 जून को मानसून आएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के सात जिलों में 11 जून को बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun News:  ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था युवक, करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा

इन इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है। जबकि अन्य जिलों में भी हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन देरी से पहुंचेगा मानसून
भारत में बृहस्पतिवार को मानसून ने केरल में प्रवेश किया। जबकि उत्तराखंड में इस साल पांच दिन देरी से मानसून आएगा। बिक्रम सिंह ने बताया कि इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से प्रवेश किया है। सामान्य रफ्तार से मानसून आएगा तो उत्तराखंड में 20 से 25 जून को मानसून आएगा। हालांकि, इससे पहले मौसम में कुछ एक दिन परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिससे गर्मी का अहसास कम होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें