फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पांच वर्षों में केवल एक बार दिसंबर में हुई सामान्य बारिश, मौसम वैज्ञानिकों ने बताए पहले के हालात

Sat, 10 Jan 2026 08:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ने बताया दिसंबर में बारिश कम होने की स्थिति के मामले भी पहले भी रहे हैं। वर्ष-2020 से 2025 तक दिसंबर के महीने में सामान्य या उससे अधिक बारिश केवल वर्ष-2024 में हुई थी।
 
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले महीने बरसात नहीं हुई। पर इस तरह के हालात पहले भी रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते पांच वर्षों में केवल एक बार सामान्य से अधिक बरसात हुई है। जबकि जनवरी में दो बार सामान्य या उससे अधिक बरसात हुई है।

पिछले साल नवंबर और दिसंबर में बारिश शून्य रही है। बारिश की यह स्थिति पहले भी रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ सी.एस. तोमर ने बताया दिसंबर में बारिश कम होने की स्थिति के मामले भी पहले भी रहे हैं। वर्ष-2020 से 2025 तक दिसंबर के महीने में सामान्य या उससे अधिक बारिश केवल वर्ष-2024 में हुई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...अंकिता भंडारी केस: विभिन्न संगठनों का कल उत्तराखंड बंद का आह्वान, सिटिंग जज की देखरेख में CBI जांच की मांग
विज्ञापन


जनवरी की बात करें तो जनवरी-2020 और 2022 दो साल ही ऐसे रहे हैं, जब सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है। इस समय पश्चिम विक्षोभ जम्मू- कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना रहेगी। पहले भी देखा गया है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह के बाद ही बारिश होने या तापमान में कमी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें