फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: निचले इलाकों में हुई झमाझम बारिश, मसूरी में पड़े ओले, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

Mon, 05 Jun 2023 03:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Monsoon News:  15 जून तक प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस बार उत्तराखंड में मानसून चार-पांच दिन देरी से आएगा।  
विज्ञापन
टिहरी में बारिश से सुहावना हुआ मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। नई टिहरी में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मसूरी में ओलावृष्टि भी हुई।वहीं, मौसम विभाग ने आज  छह जिलों में आज कहीं-कहीं बारिश के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर तेज गर्जना व बिजली चमकने के साथ बारिश की आशंका जताई है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

देरी से आएगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 15 जून तक प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस बार उत्तराखंड में मानसून चार-पांच दिन देरी से आएगा।  

Hemkund Sahib: मत्था टेक लौट रहे थे श्रद्धालु, तभी मार्ग पर टूटकर आ गिरा ग्लेशियर, मची चीख-पुकार, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी

चमोली जनपद में सोमवार को फिर मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब व अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है। हेमकुुंड साहिब परिसर में स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर अभी भी करीब आठ फीट बर्फ के आगोश में है। हेमकुंड साहिब में भी इतनी ही बर्फ जमी हुई है। हेमकुंड सरोवर भी अभी तक बर्फ से ढका हुआ है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि पिछले 13 सालों में हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर में जून माह में इतनी बर्फ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें