Uttarakhand Weather News: आज रिकॉर्ड हो सकता है सीजन का सबसे गर्म दिन, मौसम विभाग के
तेज धूप के साथ दिन पर दिन गर्मी परेशान कर रही है। शुक्रवार यानी आज का दिन इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज हो सकता है। आईएमडी ने आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई है।
बृहस्पतिवार को तेज धूप से परेशानी हुई लेकिन हवाओं ने राहत भी दी। इस दिन देहरादून का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को तेज झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार तेज हवाएं चलती हैं तो गर्मी से कुछ राहत रहेगी। देहरादून का मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।
ये भी पढ़ें...Srinagar Garhwal: आवासीय बस्ती के बीच से बछड़े को उठा ले गया गुलदार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, दहशत में लोग
बृहस्पतिवार को यह रहा तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 35.6 18.5
पंतनगर 37.0 18.5
मुक्तेश्वर 25.6 8.9
न्यू टिहरी 25.5 11.4