गोपेश्वर में शनिवार को करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने के साथ तेज बहाव में बहने लगा। देखते ही देखते सड़कें गदेरे में तब्दील हो गईं। होटल और दो दुकानों में गंदा पानी घुस गया।
तेज बारिश के कारण लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़क पर पानी का बहाव इतना तेज रहा कि लोगों को संभलकर निकलना पड़ा। अचानक हुई बारिश से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बारिश थमने के बाद पानी की निकासी होने पर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।
ये भी पढ़ें...नेपाल में तबाही: भूकंप नहीं, आइस एवलांच की वजह से हुई घटना, हैंगिंग ग्लेशियर टूटने का भी अंदेशा
बारिश का येलो अलर्ट
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज मौसम विभाग की ओर से तेज दौर की बारिश बताई गई थी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो करें तो सप्ताह भर प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।