फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: परखाल-डुंग्री मोटर मार्ग पर भूस्खलन

Fri, 28 Aug 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

देवाल में कई सड़कें बंद, 12 गांवों का संपर्क कटा
दस हजार की आवाजाही प्रभावित, जरूरी सामान की नहीं हो रही आपूर्ति
सेलखोला गांव में सात मकान खतरे में आए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। बृहस्पतिवार रात हुई भारी बारिश के कारण देवाल-लोहाजंग स्टेट हाईवे और देवाल-खेता मानमती सड़क कई जगह बंद हो गई है। इससे 12 गांवों के दस हजार लोगों का संपर्क पांच दिन से कटा हुआ है। वहीं देवाल-लोहाजंग सड़क पूर्णा, नरमनौला और गमलीगाड में अवरुद्ध है। वहीं, देवाल-खेता सड़क सुयालकोट में बंद है। इन सड़कों के बंद होने से आवश्यक सामग्री और राशन की आपूर्ति बाधित हुई है।
सड़क के दोनों ओर तीस से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। गमलीगाड में श्री नंदा लोकजात व बड़ीजात पैदल मार्ग पर जिला पंचायत की आरसीसी पुलिया भी बह गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। दूसरी ओर देवाल में बृहस्पतिवार रात भारी बारिश के कारण सेलखोला गांव में भू-धंसाव हुआ। इससे सात मकान खतरे में आ गए हैं। सवाड गांव में देवीराम का मकान मलबे से प्रभावित हुआ। तल्ला सवाड़ का प्राथमिक स्कूल भी मलबे से भर गया है। संवाद
विज्ञापन


परखाल-डुंग्री मोटर मार्ग पर भूस्खलन

नारायणबगड़। परखाल-डुंग्री मार्ग पर रैंगांव-सीरी के बीच भूस्खलन से आवागमन लगातार बाधित हो रहा है। आगामी 20 सितंबर को नैणी देवी की देवरा यात्रा शुरू होगी। अगर भूस्खलन का ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह भारी बारिश से मार्ग का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। तब लोनिवि को मलबा हटाने में तीन दिन लगे। नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हल्की बारिश में भी सड़क पर पत्थर व मलबा गिरता है। इससे मार्ग घंटों बंद रहता है। लोनिवि ने जेसीबी लगाई है मगर मलबा पत्थर अधिक जगहों पर गिरने से सड़क खोलने में समय लगता है। अनिल उनियाल ने 20 सितंबर से पहले मार्ग दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें