फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में पाला...मैदान में शीतलहर बढ़ा रही ठंड, जानें कबसे हैं बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 13 Jan 2026 07:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देहरादून समेत छह जिलों में कोहरा छाए रहने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
ठंड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भले बारिश-बर्फबारी न हो रही हो लेकिन पहाड़ों में पाला और मैदानों में शीतलहर सूखी ठंड बढ़ा रही है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 13 जनवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देहरादून समेत छह जिलों में कोहरा छाए रहने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: लोहड़ी, मकर संक्रांति पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद, आएं तो रूट प्लान का रखें ध्यान
विज्ञापन


मंगलवार को मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 16 जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 17 व 18 जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के भी आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें