फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: दिन के तापमान में गिरावट ने गर्मी से दिलाई राहत, पहाड़ के साथ मैदानी इलाकों में गिरा पारा

Sat, 09 May 2026 03:24 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली )

सार

दिन के तापमान में गिरावट ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। पहाड़ के साथ मैदानी इलाकों में भी पारा गिरा।

विज्ञापन
उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ दिनों पहले प्रदेशभर में हुई बारिश, बर्फबारी और तेज आंधी-तूफान का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। पहाड़ के साथ मैदानों में भी गिरावट दर्ज होने से गर्मी से राहत मिली। राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में भी पारा लुढ़कने से मौसम सुहावना बना रहा।

दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप का असर कम रहा। इसके चलते तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। वहीं, पहाड़ी जिलों में ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही से ठंडक का एहसास बढ़ गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 32.3 डिग्री रहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  गुमनाम रहकर दर्ज करा सकते हैं ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत, साइबर क्राइम पोर्टल पर खुला विकल्प
विज्ञापन


रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.9 डिग्री गिरावट के साथ 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। पहाड़ी इलाकों में यह अंतर और भी अधिक रहा। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नौ मई को भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। हालांकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें