फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: ताउते की नमी पहुंची उत्तराखंड, प्रदेशभर में बारिश, बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी 

Wed, 19 May 2021 10:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हल्द्वानी

सार

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि गुजरात में जो ताउते तूफान आया है, उसकी नमी उत्तराखंड तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समूचे कुमाऊं में बुधवार को बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। इस समय यहां पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। पंतनगर विवि के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि  बंगाल में जो चक्रवात उठा है, उसकी भी नमी का असर यहां देखने को मिल रहा है। इस वजह से उत्तराखंड में बारिश का दौर 21 मई तक रहेगा।

विज्ञापन


नैनीताल में मंगलवार रात से ही हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था, जो बुधवार सुबह से लेकर शाम तक जारी रहा। इस दौरान नगर में कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होते रही। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि 24 घंटे के भीतर 7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इससे अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। मंगलवार को अधिकतम 24 और न्यूनतम 13 था। हल्द्वानी में भी दोपहर बाद बारिश हुई। 

भारत-चीन सीमा: माणा पास पर जमी 30 फीट तक बर्फ, कई जगह पसरे हिमखंड, रास्ता खोलने में जुटा बीआरओ, तस्वीरें...
विज्ञापन


अल्मोड़ा में बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है। उधर, गरुड़ तहसील के ग्वालदम, कौसानी, गरुड़, डंगोली, कंधार, लौबांज, गागरीगोल, वज्यूला में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से गरुड़ गंगा और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सिंचाई विभाग ने बैजनाथ झील के सभी गेट खोल दिए हैं। बागेश्वर में भी बुधवार को दिनभर बारिश होती रही।

 

विज्ञापन

हेमकुंड साहिब और केदारनाथ धाम में बर्फबारी

चमोली जिले में बुधवार को दिनभर बारिश रही, जबकि हेमकुंड साहिब के साथ ही बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। मौसम का मिजाज बदलने से ठंड लौट आई है। लोगों ने फिर से गरम कपड़े निकाल दिए हैं। वहीं केदारनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।

चमोली जिले में देश के अंतिम गांव माणा और बदरीनाथ धाम में जमकर बारिश हुई, जिससे लोग अपने कमरों में ही दुबके रहे। हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई। बुधवार को तड़के तीन बजे से शुरू हुआ बारिश-बर्फबारी का दौरान देर शाम तक भी जारी रहा। वहीं केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ व चंद्रशिला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ ही हल्की बर्फबारी हुई।

बारिश-बर्फबारी के कारण यहां ठंड बढ़ गई है। वहीं, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग व निचले इलाकों में दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। बुधवार को तड़के से ही केदारनाथ धाम में हल्की बारिश होती रही। दिन चढ़ने के साथ यहां हल्की बर्फ भी गिरी। जबकि हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं के साथ दुग्ध गंगा, चोराबाड़ी व वासुकीताल क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी हुई। मद्महेश्वर व तुंगनाथ के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। मौसम के बिगड़े मिजाज से केदारपुरी में भी ठंड बढ़ गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें