फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश का असर....दो सप्ताह बाद 40 से नीचे आया तापमान, रात को मिली राहत

Mon, 03 Jun 2024 12:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते रोज हुई झमाझम बारिश का असर तापमान पर ऐसा पड़ा कि दो सप्ताह बाद दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया। इसके साथ रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 21 डिग्री रहा।

तापमान में गिरावट होने से दिन की गर्म हवाओं से भी थोड़ी राहत मिली। हालांकि चटक धूप होने की वजह से गर्मी ने परेशान किया। उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। दून में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra 2024:  फिटनेस जरूरी, पैदल मार्ग पर धीरे चलें....यात्रा पर आ रहे तो ध्यान रखें ये टिप्स

ये रहा तापमान

शहर             अधिकतम             न्यूनतम

देहरादून            38.6             21.0

पंतनगर             38.6             26.6

मुक्तेश्वर            27.5             11.9

नई टिहरी            28.3             18.2

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें