शनिवार से खुलेगा मौसम, मैदानों में गर्मी दिखाएगी तेवर
प्रदेश भर में कल (शनिवार) से मौसम खुलेगा। मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (शुक्रवार) उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो सात से 10 जून तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 11 जून को एक बार फिर मौसम के बदलने की संभावना है।