फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मौसम के तेवर बदले; मैदान से पहाड़ तक चटक धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपिश, आज ऐसा रहेगा हाल

Tue, 09 Jun 2026 02:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

बारिश और तूफान के बाद एक बार फिर मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिनों से चटक धूप और गर्म हवाएं खूब झुलसा रही हैं। मैदानी इलाकों में जहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं पर्वतीय जिलों में भी गर्मी का असर देखने को मिला।

विज्ञापन


जून की शुरुआत में हुई बारिश और तेज तूफान के चलने से गर्मी से राहत मिली लेकिन दो दिन से गर्मी परेशान कर रही है। धूप के कारण सोमवार दोपहर के समय बाजारों में भी भीड़ कम देखने को मिली। दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37.0 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री इजाफे के साथ 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। पर्वतीय इलाकों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

Karnaprayag: जिपलाइनिंग के दौरान हादसे का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया FAKE, अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन


इससे पहले हुई बारिश के दौरान यह आंकड़ा सामान्य के नीचे रहा और गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

पहाड़ों पर हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। दून की बात करें तो मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 14 जून तक प्रदर्श के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें