फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: धरासू के पास भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे बंद, आठ घंटे बाधित रही केदारनाथ यात्रा

Fri, 04 Aug 2023 06:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update:  सात अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार शाम धरासू के पास भूस्खलन हो गया। जिसके चलते सड़क पर मालव आने से रास्ता बंद हो गया है। बीआरओ रास्ता खोलने में जुटी है। वहीं, उत्तराखंड के आठ जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


Haridwar: मंदिर में नींव खोदते समय गिरी पड़ोस के होटल की दीवार, मलबे में दबकर ठेकेदार की मौत, दो घायल

अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आठ घंटे बाधित रही केदारनाथ यात्रा

गौरीकुंड हादसे के कारण केदारनाथ यात्रा आठ घंटे तक बाधित रही। दोपहर तीन बजे के बाद प्रशासन ने दो हजार श्रद्धालुओं को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। धाम से दर्शन कर 1955 श्रद्धालु वापस लौटे। शुक्रवार को केदारनाथ में 434 शिव भक्तों ने दर्शन किए। गौरीकुंड में डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग भी बंद हो गया था।

केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को भी सोनप्रयाग में और उधर से आने वालों को गौरीकुंड में ही रोक दिया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट पंकज वासकंडी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से दो हजार यात्री रोके गए थे, मशीनों की मदद से हाईवे को बहाल करने के बाद उन्हें रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें