हर घंटे तेजी से डाटा जारी करती हैं प्राइवेट कंपनियां
निजी कंपनियां आईएमडी की तुलना में मौसम का पूर्वानुमान अधिक सटीक प्रदान करती हैं। इनकी ओर से उपयोगकर्ता के अनुकूल अद्यतन डाटा तेजी से जारी किया जाता है। नाम न छापने की शर्त पर यूएसडीएमए के सूत्रों ने बताया कि प्राइवेट कंपनियों का सिस्टम हर घंटे तापमान, आर्द्रता, हवा की गति, हवा की दिशा और वर्षा को सटीक रूप से मापने में मदद करता है।
आईएमडी श्रेष्ठ है, इसमें कोई शक नहीं: निदेशक मौसम विज्ञान विभाग
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार राज्यों को सभी आवश्यक डाटा प्रदान किया जा रहा है। हम विभिन्न राज्यों की आवश्यकता के अनुसार डाटा प्रदान करते हैं। हमें यह समझना होगा कि मौसम और जलवायु का विज्ञान अरेखीय है। किसी राज्य को लगता है कि उसे प्राइवेट एजेंसियों की सेवाएं लेनी चाहिए, तो यह उसका अधिकार है, लेकिन आईएमडी इनमें श्रेष्ठ है, इसमें कोई शक नहीं है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: कुमाऊं में आज भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी, भूस्खलन का भी खतरा
उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। वेदर रिपोर्ट की एक्यूरेसी, मैनपॉवर को अपग्रेड करना और दुनिया की बेस्ट टेक्निक को अपनाना इसमें शामिल है। आपदा के दौरान समय पूर्व अलर्ट मिल जाए, तो जान-माल की क्षति को एक हद तक कम किया जा सकता है। हमारे पास ग्लेशियर की हलचल से लेकर छोटे-छोटे एरिया में होने वाली हलचल की सटीक जानकारी हो, इसके लिए कुछ प्राइवेट एजेंसियों की सेवाएं लेने पर विचार किया जा रहा है। -सविन बंसल, अपर सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग