फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: लगातार बर्फबारी से बढ़ीं मुश्किलें, पहाड़ी से भारी मात्रा में बर्फ खिसककर पैदल रास्ते पर आई

Tue, 21 Mar 2023 12:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रप्रयाग

सार

Snowfall In Kedarnath Update: केदारनाथ में बर्फ खिसककर रास्ते पर आने से फुटपाथ का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण वहां आवाजाही रोक दी गई है। 
विज्ञापन
केदारनाथ में ग्लेशियर टूटा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मौसम में हुए बदलाव के बाद केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके बाद आज सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा के पास भारी मात्रा में बर्फ खिसककर रास्ते पर आ गई। जिसके चलते फुटपाथ का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण फुटपाथ पर आवाजाही रोक दी गई है। 

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बारिश, केदारनाथ में जमकर बर्फबारी, पूर्णागिरि मार्ग पर आया मलबा

दरअसल, चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। जिसके चलते इन दिनों केदारनाथ धाम में बर्फ हटाने का काम चल रहा है। लेकिन बीते दो दिन से वहां फिर बर्फबारी होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊखीमठ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया है कि गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा, जो हिमखंड जोन है, वहां पर पहाड़ी से बर्फ खिसकर रास्ते पर आई है। क्षेत्र में लगातार बर्फ गिर रही है, जिससे पहले से जमी बर्फ के नई बर्फ के दबाव के कारण खिसकर नीचे आ रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें