फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh Weather: चेतावनी स्तर के करीब बह रही गंगा, बाढ़ चौकियों और नगर निगम को किया अलर्ट

Tue, 09 Aug 2022 12:02 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

तीर्थनगरी और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद नदी नाले उफान पर आ गए। गंगा की सहायक नदियां अब भी उफान पर हैं। चंद्रभागा नदी, खारास्रोत, सौंग, सुसवा आदि का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन
ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। सोमवार सुबह गंगा का पानी त्रिवेणी घाट स्थित आरती स्थल तक पहुंच गया। त्रिवेणीघाट पर गंगा चेतावनी स्तर से 60 सेंटीमीटर नीचे 338.98 मीटर पर बह रही है। नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


Weather: 33 घंटे बाद खुला टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे, धारचूला में भारी भूस्खलन में दबकर कई मवेशी मरे

शनिवार की रात को तीर्थनगरी और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद नदी नाले उफान पर आ गए। गंगा की सहायक नदियां अब भी उफान पर हैं। चंद्रभागा नदी, खारास्रोत, सौंग, सुसवा आदि का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: बारिश के बाद राजधानी में पारा फिर 36 डिग्री पार, मौसम के तेवरों से वैज्ञानिक भी हैरान
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से रविवार को नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मुनादी करा दी थी, सोमवार को भी मुनादी की गई। अधिकांश लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। वहीं गौहरी माफी, साहबनगर, चंद्रेश्वर नगर, मायाकुंड में नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। त्रिवेेणी घाट पर जल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। गंगा में नहाने वालों को ज्यादा तेज बहाव में नहाने रोका जा रहा है।  

पहाड़ को काटकर किया समतल

भोगपुर क्षेत्र के रखवाल ग्राम पंचायत के पाली गांव में कॉलोनाइजर की ओर से पहाड़ी को काटकर उसे समतल किया जा रहा है। शनिवार की रात को आई तेज बारिश के कारण प्लाटिंग क्षेत्र का मलबा ग्राम पंचायत सारंगधरवाला के बैरागढ़ा गांव में घुस गया था। लोगों के घर, आंगन और रास्तों पर पूूरा मलबा आ गया था। लोगों को भारी नुकसान हुआ था। क्षेत्रीय पटवारी की ओर से प्रोपर्टी डीलर के खिलाफ रानीपोखरी थाने में तहरीर दी गई है। 

गंगा और सहायक नदियों के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए नगर निगम प्रशासन और बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। कोई गंगा के पास न जाए इसके लिए नगर निगम की ओर से लगातार मुनादी की जा रही है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। 
- शैलेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम, ऋषिकेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें