फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी का इंतजार होगा खत्म, तीन दिन बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

Sat, 06 Jan 2024 02:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Today: आज ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद औली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार अगले सप्ताह तक पूरा हो सकता है। नौ जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। हालांकि बारिश होने से मैदानी इलाकों में कोहरे और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। इससे पहले आज से अगले तीन दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (शनिवार) ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विंटर बारिश न होने और मैदानी इलाकों में कोहरा बीते लंबे समय से परेशान कर रह रहा है। ऐसे में नौ जनवरी के बाद बारिश होने के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा, मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते साल भी ऊंचाई वाले इलाकों में देरी से बर्फबारी देखने को मिली थी। इसका मुख्य कारण तापमान में बढ़ोतरी होना है।

Chardham: यात्रा को बढ़ावा देने के लिए शीतकालीन पूजा स्थलों पर होंगे महोत्सव, प्रचार-प्रसार दिया जा रहा जोर

मौसम शुष्क रहने से दिन का तापमान बढ़ रहा है और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बारिश होने के लिए बादल का बनना बहुत जरूरी है। लेकिन प्रदेश भर के किसी भी इलाकों में अभी बादल नहीं बन रहे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें