फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, मैदानी इलाकों में छाएगा कोहरा, पहाड़ में शीतलहर करेगी परेशान

Mon, 15 Jan 2024 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Today: आज देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश और बर्फबारी न होने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड लोगों को खूब परेशान कर रही है। सोमवार को भी मैदानी इलाकों में कोहरा छाने और पहाड़ी इलाकों में शीतलहर चलने से गलन वाली ठंड सताएगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश न होने तक सूखी ठंड इस तरह ही परेशान करेगी।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से सुबह शाम शीतलहर चलेगी। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहने से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

Forest Fire: उत्तराखंड में बारिश नहीं होने से सर्दियों में भी धधक रहे जंगल, मिले एक हजार से अधिक फायर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दून का अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 22.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान दो डिग्री कमी के साथ 17.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.5 और नई टिहरी का भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें