फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: कोहरे के बीच खिली हल्की धूप, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, हरिद्वार में आठवीं तक के स्कूल बंद

Tue, 16 Jan 2024 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Today: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते प्रदेश भर में मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड पड़ेगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून समेंत प्रदेश के कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं, कई जगहों पर धुंध के साथ बादल छाए हैं, तो कहीं पर हल्की धूप खिली है। 

 

उधर, प्रदेश के पांच जिलों देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से शीतलहर परेशान करेगी।

विज्ञापन


दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन रात का न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह-शाम खूब ठंड हो रही है। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Makar Sankranti: कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, देव डोलियों ने भी किया स्नान

कहां कैसा है मौसम

  • चमोली जनपद में मौसम खराब। आसमान में हल्के बादल छाए। चारों ओर फैली धुंध।
  • नई टिहरी व आस-पास के क्षेत्र में धूप खिली हुई।
  • पहाड़ो की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में धूप खिली।
  • श्रीनगर में कोहरा छाया हुआ है।
  • यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध छाई। धुंध के बीच हल्की धूप निकली हुई। 
  • कर्णप्रयाग, गैरसैंण सहित पिंडरघाटी के देवाल, थराली और नारायणबगड़ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार में कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद

जिले के सभी स्कूल आज मंगलवार को बंद हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की ओर से अधिक कोहरा और ठंड पड़ने की आशंका को देखते हुए जनपद के कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए इस संबंध में आदेश जारी किए थे।

उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कक्षा नौ से 12 तक के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चल रही हैं। उनका संचालन भी सुबह नौ बजे के बाद किया जाए। जिलाधिकारी की ओर से आदेशों का सख्ती के साथ पालन कराने को कहा गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें