फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Update: देर शाम बदला मौसम का मिजाज, देहरादून में झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत

Tue, 06 Jul 2021 09:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिनों में मानसून पूरी तरह से राज्य में सक्रिय होगा और झमाझम बारिश होगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून में देर शाम मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। बारिश की ठंडी फुहारों से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर आदि जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दून में आसपास के इलाकों में अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही समय-समय पर बारिश होने व तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

विज्ञापन


हालांकि सुबह से ही देहरादून और ऋषिकेश में मौसम है। टनकपुर और डीडीहाट में बादल छाए हैं। पंतनगर, बाजपुर, रुद्रपुर, बागेश्वर में हल्की धूप निकली है। उधर, गढ़वाल में रुद्रप्रयाग और चमोली में हालांकि हल्की धुंध है, लेकिन उमस भरी गर्मी हो रही है। 



उत्तराखंड : रविवार सुबह की शुरुआत हुई बारिश के साथ, गर्मी छू-मंतर, मौसम सुहावना
विज्ञापन


राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में मौसम पिछले एक पखवाड़े से अजीबोगरीब रंग दिखा रहा है। सोमवार को तड़के जहां राजधानी दून में झमाझम बारिश हुई थी, वहीं दिनभर जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री पहुंचाने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि आसमान में छाए बादलों ने थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन बारिश नहीं होने से दिन भर लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर आवाजाही शुरू

पिथौरागढ़ जिले में 17 जून को आई भीषण आपदा के कारण बंद जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क यातायात के लिए खोल दी गई है। मूसलाधार बारिश से बरम और चामी के बीच बने चारीगाड़ पुल को खतरा पैदा हो गया था, जबकि मोरी और भदेली में सड़क बह गई थी। भदेली में ग्रिफ ने सड़क पहले ही खोल दी थी। चारीगाड़ में पुल को खतरा देखते हुए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी।

इसके स्थान पर एक डायवर्जन सड़क का निर्माण किया गया। सोमवार से इस सड़क पर यातायात सुचारु होने से सीमांत के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बारिश के कारण सड़क कीचड़ से पटी होने के कारण वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। इधर तवाघाट-लिपुलेख कैलाश मानसरोवर सड़क शांति वन तक पूरी तरह खुली है। शांति वन से बुदि तक आठ से 10 किमी सड़क फिलहाल बंद है।

पिछले तीन दिनों से देर रात रोज बारिश होने से सड़क में मलबा और बोल्डर लगातार गिर रहे हैं। इससे ग्रिफ को सड़क खोलने में दिक्कतें आ रहीं हैं। ग्रिफ के अनुसार तवाघाट से शांति वन और बुदि से गुंजी ऊपरी की ओर सड़क पूरी तरह खुली है। 90 किमी तवाघाट-लिपुलेख सड़क जो छंकन से बुदि तक करीब नौ किमी लंबी बंद सड़क को खोलने में  ग्रिफ जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें