फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मौसम अपडेट : सोमवार को बारिश की संभावना, बदरीनाथ हाईवे आज भी कई जगह बंद

Mon, 21 Jun 2021 02:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम के बदले मिजाज ने तो हद कर दी है। मौसम विज्ञानियों का दावा है कि मानसून ने एक हफ्ते पहले ही राज्य में दस्तक दे दी है। मानसून की वह धमक नहीं दिखाई दे रही है जो अमूमन हर साल मानसून के दस्तक देने के साथ दिखाई देती है। बदरीनाथ हाईवे अभी भी जोशीमठ से आगे जगह-जगह बंद है। सोमवार को राजधानी देहरादून सहित अन्य इलाकों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


रुड़की में बाढ़: बाणगंगा ने तोड़ा तटबंध, तेज बहाव में फंसे 57 लोगों को बचाया, 12 हजार बीघा कृषि भूमि जलमग्न, तस्वीरें...

राजधानी दून में तो मौसम का अजीबोगरीब रंग दिखाई दे रहा है। कभी अचानक बारिश होती है तो थोड़ी देर में ही जेठ की दुपहरी जैसी चटख धूप निकल आती है। मौसम का यह मिजाज रविवार को भी देखने को मिला। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में रविवार की सुबह तो जमकर बारिश हुई, लेकिन सूरज निकलने के साथ ही न सिर्फ बारिश थम गई, वरन चटख धूप भी निकली, जिसने गर्मी का भी एहसास दिला दिया। 
विज्ञापन


आफत की बारिश: पिथौरागढ़ का देश-दुनिया से संपर्क कटा, दर्जनों पुल बहे, सड़कें बंद होने से फंसे लोग, तस्वीरें...

मंगलवार और बुधवार को दो दिन लगातार चटख धूप निकलेगी
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी दून व आसपास के इलाकों में सोमवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है, लेकिन मंगलवार और बुधवार को दो दिन लगातार चटख धूप निकलेगी। इतना ही नहीं चटख धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा।

Trending Videos

उतरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना है। जहां तक देहरादून का सवाल है तो आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है।

चमोली जनपद में मौसम सामान्य

चमोली जिले में सोमवार को मौसम सामान्य बना हुआ है। यहां चटख धूप खिली हुई है। बीआरओ, एनएच च अन्य निर्माण एजेंसियों ने बंद हाईवे और सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया है। बीआरओ द्वारा रविवार देर रात कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग खोल दिया गया था।

अन्य सड़कों को खोलने का काम भी जारी है। बदरीनाथ हाईवे अब भी कई जगह बंद पड़ा है। वहीं ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सोमवार को भी नरकोटा में बंद है। जिले में 40 संपर्क मार्ग बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

लच्छीवाला फ्लाईओवर पर आवाजाही से रोक

देहरादून में लच्छीवाला फ्लाईओवर की एप्रोच रोड में दरार और धंसाव को दुरुस्त रखने के काम को लगातार बारिश से ब्रेक लगा। फ्लाईओवर पर डोईवाला की ओर से जाने वाले यातायात को बंद रखा जा रहा है। रविवार को दोपहर में बारिश रुकने के बाद कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कराया।  
                
डोईवाला से देहरादून की ओर जाने वाले लच्छीवाला फ्लाईओवर की एप्रोच रोड़ पर दरार और धंसाव के बाद राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। कार्यदायी संस्था एटलस ने दबाव के बाद तेजी से काम शुरू कराया था। जिसे दो दिनों से लगातार जारी बारिश ने ब्रेक लगा दिया।

अधिक बारिश के चलते दिन में काफी देर तक काम रुका रहा। एटलस के एचआर मैनेजर लोकेश देशवाल ने बताया कि एप्रोच रोड़ की दीवार को दुरुस्त करने के साथ सर्पोटिंग वॉल बनाई जाएगी। बारिश के कारण कुछ व्यवधान हुआ है, लेकिन बारिश के बाद मरम्मत कार्य शुरू हो गया। फ्लाईओवर पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं, उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि कार्यदायी संस्था को समय पर निर्माण और मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें