फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : आज प्रदेश के 11 जिलों में हल्की बारिश की संभावना 

Mon, 21 Sep 2020 11:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड का मौसम: हल्की बारिश की संभावना - फोटो : File Photo
विज्ञापन

मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में सोमवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। वहीं सोमवार को सुबह से ही राजधानी देहरादून में चटख धूप खिली रही।

विज्ञापन


केदारनाथ: खराब मौसम के बीच सबसे दुर्गम क्षेत्र में जवानों ने ऐसे खोज निकाले नर कंकाल, तस्वीरें...

प्रदेशभर में रविवार को आंशिक बादल छाए रहे। ज्यादातर जगहों पर धूप निकली और उमस की वजह से गर्मी में जीना मुहाल रहा। राजधानी में तेज धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें