फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Today : बीआरओ ने बदरीनाथ तक खोला हाईवे, माइनस छह डिग्री तापमान में पांच घंटे फंसे रहे यात्री 

Sat, 06 Feb 2021 08:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राज्यभर में मौसम साफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद शनिवार को राज्यभर में मौसम साफ रहा। सुबह से ही चटख धूप खिली रही।
विज्ञापन


Uttarakhand News : पांच महीने में सामान्य से 71 फीसदी बारिश कम, ग्रामीणों के सामने सूखे के हालात

बर्फबारी के चलते हनुमान चट्टी से बदरीनाथ तक बंद हो गया था हाईवे

शुक्रवार को बंद बदरीनाथ हाईवे को बीआरओ ने खोल दिया है। जिसके बाद से आईटीबीपी और सेना के वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है। बर्फबारी के चलते हाईवे हनुमान चट्टी से बदरीनाथ तक बंद हो गया था। बीआरओ ने जेसीबी लगाकर बर्फ हटाने का काम शुरू किया। जिसके बाद शनिवार को मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

 
वहीं जोशीमठ-औली मोटर मार्ग शनिवार को भी बंद रहा। लोनिवि के जेसीबी मशीन मार्ग खोलने में जुटी है। सड़क पर पाला जमा होने से मार्ग खोलने में समय लग रहा है। लोनिवि के जेई अनिल कुमार का कहना है कि जल्द मार्ग सुचारू कर दिया जाएगा।

माइनस छह डिग्री तापमान में पांच घंटे फंसे रहे यात्री 

मुनस्यारी (पिथौरागढ़) के कालामुनी में भारी बर्फबारी के कारण हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर आ रहा एक वाहन पांच घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क से बर्फ हटाकर आवाजाही शुरू करने के लिए यात्रियों ने कई अधिकारियों को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं होने से सड़क बंद रही। थक-हारकर पर्यटकों ने खुद ही किसी तरह बर्फ हटाकर वाहन को निकाला। इस दौरान कई पर्यटकों के वाहनों को लौट गए।

शुक्रवार को क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी। इसके चलते कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ था। लोनिवि ने जेसीबी चलाकर थल-मुनस्यारी सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया था लेकिन सड़क से पूरी बर्फ नहीं हटने से एक यात्री वाहन माइनस छह डिग्री तापमान के बीच कालामुनी में फंसा रहा। यात्रियों और स्थानीय लोगों का कहना था कि लोनिवि के जेई को फोन करके सहायता मांगने की कोशिश की गई, लेकिन उनके फोन बंद मिले। इसे लापरवाही मानकर लोगों ने प्रशासनिक कार्यशैली पर रोष जताया है।  
विज्ञापन

Mussoorie : बर्फ देखने बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानी, जाम ने बढ़ाई परेशानी

पहाड़ों की रानी मसूरी और पर्यटन नगरी धनोल्टी में शनिवार को बर्फ  देखने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने और मार्ग पर पाला पड़ा होने से पर्यटकों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा। शहरभर में जगह-जगह लगे जाम से सैलानी दिनभर परेशान रहे।

शहर में पिक्चर पैलेस चौक से लेकर लंढौर मलिंगार सहित टिहरी बाईपास रोड लक्ष्मणपुरी के पास लंबा जाम लगा रहा। इससे सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोग भी परेशान रहे। दिल्ली से आए सैलानी निशांत सिंह ने कहा कि बर्फ  देखने के लिए मसूरी आए थे, लेकिन लंढौर-मलिंगार में काफी देर तक जाम में फंसे रहे। वहीं, शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह असवाल ने बताया कि धनोल्टी जाने वाले अधिकांश सैलानियों को राज्यपाल के आने के कारण लंढौर की ओर डायवर्ट किया गया था, जिसके चलते हो सकता है कुछ देर जाम लग गया हो। 

वहीं, बुरांशखंडा और धनोल्टी में भी बर्फ देखने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे, लेकिन बुरांशखंडा क्षेत्र में लंबा जाम लगने से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने बताया कि बर्फ  और पाले में वाहन फिसल रहे हैं। इससे जाम की स्थित बन रही है। कई लोग गलत तरीके से भी सड़क पर वाहन खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। 

पाला बना मुसीबत, वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ा

मसूरी शहर में बर्फबारी के बाद मौसम तो साफ  हो गया, लेकिन पाला पड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मसूरी-धनोल्टी मार्ग, कैंपटी मार्ग पर कई स्थानों पर पाला पड़ने से वाहन फिसल रहे हैं। इससे मार्ग पर वाहनों की कतार लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें