फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Today: शनिवार को मौसम ने ली करवट, मैदानी इलाकों में छाया घना कोहरा

Sat, 13 Feb 2021 11:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। एक ओर राजधानी देहरादून में धुंध छायी रही तो वहीं हरिद्वार सहित अन्य मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। 

विज्ञापन


प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में 14 फरवरी से मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार से लगातार तीन दिन तक गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा।

14 से 16 फरवरी तक गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली व कुमाऊं के पिथौरागढ़ व अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी व कम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। कहा कि शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर और देहात में सुबह छाया कोहरा 

हरिद्वार शहर से लेकर देहात तक एक बार फिर सुबह के समय कोहरा छा गया। कोहरा छाने से एक बार फिर से ठंड बढ़ गई। दस बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। 

धर्मनगरी में दो सप्ताह से मौसम साफ रहा है। दिनभर चटख धूप निकलने से तापमान भी बढ़ता जा रहा था। लेकिन शनिवार सुबह घना कोहरा छाने से तापमान भी लुढ़क गया। चालकों को सुबह के समय लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। दस बजे के बाद कोहरा छंटने से मौसम साफ हो गया।

दोपहर को हल्के बादल छा गए। रितु आलोक शाला के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें