फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : दोपहर बाद मौसम बदला, बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी

Sat, 26 Sep 2020 07:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जबकि बदरीनाथ धाम परिसर व आसपास बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।

विज्ञापन


इन दिनों धाम में चटख धूप खिल रही थी, लेकिन शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो गई। बदरीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थयात्रियों की चहल-पहल बनी हुई है। शनिवार को 642 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।

दो मैदानी जिलों में हल्के कोहरे के आसार

प्रदेश के दो मैदानी जिलों में आज हल्का कोहरा छाया रह सकता है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ स्थानों पर कोहरा रह सकता है। वहीं, प्रदेश के अन्य सभी इलाकों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। कुछ क्षेत्रों में शाम के समय हल्के बादल और बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात

शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात हुआ। हिमपात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुनस्यारी में सुबह शाम ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।
बुधवार देर रात उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, हंसलिंग, नगनिधूरा सहित कई ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ।

मौसम के पहले हिमपात के बाद सुबह के समय सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरने से हल्की ठ़ंड शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सुबह- शाम ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। धारचूला की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें