फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : मानसून से ठीक पहले मई में मौसम के तेवरों ने लोगों को डराया, विशेषज्ञ बोले - इस वजह से फट रहे बादल

Thu, 13 May 2021 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)

सार

पिछले कुछ दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होते ही अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाएं कहर बनकर टूट रही है।
विज्ञापन
1 of 6
देवप्रयाग में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मानसून से ठीक पहले मई में मौसम के तेवरों ने लोगों को डरा दिया है। पिछले कुछ दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होते ही अतिवृष्टि और बादल फटने की घटनाएं कहर बनकर टूट रही है।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: चलती कार पर पहाड़ी से अचानक गिरा बोल्डर, मच गई चीख-पुकार, तस्वीरें...

विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण, अरब सागर में बना चक्रवाती परिसंचरण और गुजरात तट के पास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है।

उतराखंड: अतिवृष्टि से कैंचीधाम में मची तबाही, उफान पर आए नदी-नाले, सड़कों पर आया मलबा, एक की मौत, तस्वीरें...
 
चार मई को चमोली जिले के घाट बाजार, छह को टिहरी जिले के पिपोला गांव व 11 को देवप्रयाग बाजार में बादल फटे। गोविंद बल्लभ पंत कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक प्रो. आरके सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ में मानसून पूर्व की बारिश हो रही है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ अप्रैल के अंत तक ही सक्रिय रहता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कैंची धाम में अतिवृष्टि से तबाही - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के गुजरात तट केे पास चक्रवाती परिसंचरण, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ नमी युक्त हवाएं उत्तर की ओर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
उत्तराखंड में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
ऐसे समय में जब नमी युक्त बादल पहाड़ में ऊंचाई वाले स्थान पर एकत्र हो रहे हैं, तो तापमान ठंडा होने के कारण हवा की अत्यधिक नमी पानी में बदलकर अतिवृष्टि कर रही है।

4 of 6
चमोली में तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
गढ़वाल केंद्रीय विवि में भौतिक विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. आलोक सागर गौतम ने बताया कि जलवायु परिवर्तन और स्थानीय मौसम में बदलाव के कारण आए दिन ज्यादा बारिश होने की घटनाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
टिहरी में बादल फटने से नुकसान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टार्म गतिविधियों के सक्रिय होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बादल फटने की घटना के बाद घाट की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
 मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें