देहरादून शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस महीने यह अभी तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। पिछले पांच दिनों से शहर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
देहरादून में ठंड में कमी महसूस होने लगी
दोपहर व रात को ठंड में कमी महसूस होने लगी है। सोमवार को अधिकतम 27.9 व न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। 21 फरवरी तारीख को अधिकतम व न्यूनतम तापमान 26.6 व 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
22 फरवरी, 27.9, 12.5
21 फरवरी, 26.6, 11.8
20 फरवरी, 26.6, 10.6
19 फरवरी, 26.6, 10.1
18 फरवरी, 26.2, 10
24 व 25 को हल्की बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 24 व 25 फरवरी को बारिश की भविष्यवाणी की है। लेकिन राहत वाली बात यह है कि दोनों दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड सरकार इस बात को लेकर चिंतित थी कि भारी बारिश होने से चमोली जिले के रैणी क्षेत्र में सात फरवरी को आई आपदा के बाद बनी झील पर इसका असर पड़ सकता है।