फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : उत्तराखंड के कई हिस्सों में आज भी छाए रहेंगे बादल, कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश

Tue, 22 Sep 2020 11:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कई हिस्सों में आज भी बादल छाए रहेंगे - फोटो : File Photo
विज्ञापन

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। 

विज्ञापन


मंगलवार तड़के राजधानी देहरादून में बारिश हुई। जिसके बाद धूप खिल आई। रुद्रप्रयाग जनपद में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना बनी है।। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग समेत अन्य सभी पर यातायात सुचारू है। यमुनोत्री घाटी में भी बादल छाए हुए हैं। हाईवे पर आवाजाही हो रही है।

चमोली जिले में सोमवार रात 10 बजे से हुई बारिश मंगलवार सुबह पांच बजे थमी, बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। बदरीनाथ हाईवे सुचारू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें