मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश के सभी इलाकों में सर्दी बढ़ेगी। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर चल सकती है। निचले इलाकों में भी बारिश और पहाड़ों की सर्द हवाओं के चलते ठंड होगी।
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के ज्यादातर इलाकों में आज (मंगलवार) भी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। इससे निचले इलाकों में बारिश के आसार हैं। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।