फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में 22 अगस्त से चार दिनों तक जारी रहेगी बारिश

Sat, 18 Aug 2018 08:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain
विज्ञापन

प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


राजधानी में शनिवार को भी सुबह तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि दोपहर तक बारिश रुक गई। वहीं प्रदेशभर में बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 22 अगस्त तक प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर लगातार हल्की से मध्यम बारिश होगी। फिलहाल 22 अगस्त तक कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। इस बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी सहित प्रदेशभर में रविवार को बारिश हो सकती है।

तीन डिग्री लुढ़का तापमान
लगातार हो रही बारिश की वजह से राजधानी में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे चला गया। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर रहा। रात का तापमान 23.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें