फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक मौसम खुला पर नहीं चढ़ा पारा, कल से फिर बिगड़ने के आसार

Sun, 22 Mar 2026 10:41 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Today: प्रदेश में आज सुबह से ही पहाड़ से मैदान तक धूप खिली है। वहीं, आने वाले दिनों में फिर मौसम बदल सकता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भर में दो दिन लगातार बारिश के बाद शनिवार को मौसम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बादल छाए रहने से तापमान सामान्य से नीचे रहा। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने एक दिन बाद यानी सोमवार से फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ 26.3 डिग्री रहा।

विज्ञापन


जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री नीचे 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। वहीं मसूरी में पिछले तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद कड़ाके की ठंड हो गई है। ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग सुबह और शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं। शनिवार को शहर में सुबह चटक धूप खिलने से मौसम खुशनुमा रहा लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। 

Uttarakhand: बारिश के बाद दरकने लगे पहाड़, बदरीनाथ गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बोल्डर आने से अलग-अलग जगह बंद
विज्ञापन


विज्ञापन

मसूरी में कड़ाके की ठंड, लोगों ने लिया अलाव का सहारा
शहर में पिछले तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद कड़ाके की ठंड हो गई है। ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग सुबह और शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं। शनिवार को शहर में सुबह चटक धूप खिलने से मौसम खुशनुमा रहा लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। इससे ठंड बढ़ गई। लोग और पर्यटक जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए। मसूरी में मौसम का आनंद लेने पहुंचे सैलानी भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। होटलों और गेस्ट हाउसों में भी हीटर और गर्म पानी की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें