फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: मुख्यमंत्री धामी ने की अपील... मौसम का रुख देखकर करें यात्रा, 13 जुलाई तक रेड अलर्ट

Mon, 10 Jul 2023 01:31 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

 Uttarakhand Weather Red Alert News : मौसम विभाग ने हिदायत देते हुए बारिश के दौरान पक्के घरों में रहने को कहा है। खुले स्थान पर मवेशियों और वाहनों को रखने से बचने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भारी बरसात और अतिवृष्टि को देखते हुए उत्तराखंड आ रहे लोगों से बेहद सतर्कता बरतने की अपील की है। इस संबंध में मीडिया और अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश जारी कर सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य लाइन विभागों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इस दौरान कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने मोबाइल फोन और संचार के दूसरे साधनों को दुरूस्त रखे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  हर्षिल-क्यारकुटी ट्रैक को जोड़ने वाला पुल बहा, जालंधरी नदी उफान पर, यमुना का रुख देख डरे पुरोहित
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव एवं भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। पूरा प्रशासनिक अमला युद्धस्तर पर इससे निपटने में जुटा है। जो भी लोग उत्तराखंड आने का कार्यक्रम बना रहे हैं, मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए तय करें। वहीं 15 जुलाई जब तक कांवड़ यात्रा समाप्त नहीं हो जाती, तब तक प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें