फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: चमोली में बदला मौसम...निचले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

Mon, 19 May 2025 07:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

Uttarakhand Weather Update: बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, नंदा घुंघटी और नीती व माणा घाटी की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन
चमोली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले में सोमवार को मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मंडल घाटी में जमकर ओलावृष्टि हुई। देर शाम तक मौसम में ठंडक आ गई, जिससे बारिश और बर्फबारी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। 

विज्ञापन


सुबह जनपद में धूप खिली रही, लेकिन दोपहर तक आसमान में काले बादल छा गए। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, नंदा घुंघटी और नीती व माणा घाटी की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। घाटी के साथ ही गोपेश्वर में भी ओलावृष्टि हुई। दशोली विकास खंड के गांवों में ओलावृष्टि से खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। कुजौं-मेकोट क्षेत्र में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। 

Rainfall: चमोली में कुछ देर की बारिश से मची तबाही, मंगरीगाड गदेरा उफनाया, कई वाहन मलबे में दबे, तस्वीरें
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

पहाड़ों में ओलावृष्टि और तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के अधिकतर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 19 मई को पर्वतीय जिलाें के अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात 20 मई को भी प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा। 21 मई को राहत मिलने के आसार हैं। जबकि, 22 मई को भी अधिकतर हिस्सों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें