फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: तीन दशक पहले उर्गम घाटी के राजेंद्र सिंह ने की थी होमस्टे की शुरुआत, पलायन रोकने में भी बन रहे कारगर

Mon, 19 May 2025 02:37 PM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, गोपेश्वर ( चमोली)

सार

आज चमोली जिले में संचालित 1000 से अधिक होमस्टे हो रहे हैं। ये पलायन रोकने में भी कारगर बन रहे। जिला पर्यटन विभाग में लगभग 750 होमस्टे संचालकों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
राजेंद्र सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले में तीन दशक पूर्व उर्गम घाटी के देवग्राम निवासी राजेंद्र सिंह नेगी ने होमस्टे का संचालन शुरू किया था। अब आज जिले में होमस्टे का क्रेज इतना बढ़ गया है कि यहां 1000 से अधिक होमस्टे संचालित हो रहे हैं। जिला पर्यटन विभाग में लगभग 750 होमस्टे संचालकों ने पंजीकरण कराया है। होमस्टे शुरू होने से कुछ हद तक पलायन पर भी रोक लगी है।

वर्ष 1992 में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक हेलंग से उर्गम घाटी (15 किमी) तक पैदल आवाजाही करते थे। तब क्षेत्र में पर्यटकों के ठहरने के लिए कोई साधन नहीं था। बचपन से ही पर्यटन के क्षेत्र में विशेष रुचि रखने वाले पर्यटन व्यवसायी राजेंद्र सिंह उस दौरान सीमित संसाधनों में ही घाटी में होम स्टे की शुरुआत की थी।

विज्ञापन


वह अपने होमस्टे से क्षेत्र के 15 युवाओं को पोर्टर, गाइड के रूप में रोजगार भी दे रहे हैं। राजेंद्र सिंह नेगी कहते हैं कि होमस्टे पलायन रोकने में कारगर साबित हो रहा है। जिले में कई युवा होमस्टे से हजारों का कारोेबार कर रहे हैं। ज्योतिर्मठ, दशोली, गैरसैंण, कर्णप्रयाग क्षेत्र में होमस्टे का क्रेज बढ़ा है।

विज्ञापन

अनुदान योजना में आठ गांव हैं सूचीबद्ध

उर्गम घाटी में पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही योग ध्यान बदरी, फ्यूंलानारायण और वंशीनारायण तीर्थस्थलों के साथ ही रुद्रनाथ ट्रेक और भनाई बुग्याल ट्रेक हैं। वर्षभर यहां पर्यटकों की आवाजाही रहती है। राजेंद्र सिंह नेगी के प्रयासों से वंशीनारायण, फ्यूंलानारायण और भनाई बुग्याल ट्रेक पर रेन शेल्टर निर्माण के लिए पर्यटन निदेशालय की ओर से 97.28 लाख रुपये भी स्वीकृत हुए हैं। साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से ट्रेकिंग ट्रैक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना के अंतर्गत उनके प्रयासों से उर्गम घाटी के आठ गांवों को सूचीबद्ध किया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लैब अटेंडेंट परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते 17 अभ्यर्थी गिरफ्तार, सभी से की जा रही है पूछताछ

प्रभारी मंत्री ने राजेंद्र सिंह को किया सम्मानित

जिला भ्रमण पर पहुंचे प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देवग्राम के पर्यटन व्यवसायी राजेंद्र सिंह नेगी के पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें सम्मानित किया। शनिवार को प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जिला सभागार में उन्हें प्रशस्तिपत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें